दीवाली का पर्व 6 दिनों तक चलता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस बार दीवाली 31 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी।
दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दीवाली की रात में करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरस सकती है।
दीवाली के पूजन के बाद शंख और डमरू बजाने से घर की दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी जी का आगमन बना रहता है।
दीवाली की रात पांच सुपारी, पांच हल्दी की गांठ, पांच कौड़ी और पांच गोमती चक्र को लेकर उनको लाल कपड़े में बांध लें।
इसके बाद इसे लक्ष्मी पूजन स्थल पर रख दें। अब इन्हें घर में तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी दूर होगी।
दीवाली में घी का दीया जलाना सबसे अच्छा माना जाता है और इसे घर की उत्तर दिशा में जलाना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे घर में धन का आगमन होगा। घर में सुख-शांति आएगी और गृह क्लेश भी नहीं होगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com