आखिर धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानें


By Farhan Khan28, Oct 2024 03:48 PMjagran.com

धनतेरस त्योहार

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

धनतेरस के दिन चीजें खरीदना

इनकी पूजा करने से घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास रहता है। इस दिन चीजें खरीदने से विशेष लाभ मिलता है।

सोना और चांदी खरीदना होता है शुभ

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन, घर-जमीन, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति और बर्तन के अलावा झाड़ू खरीदने का भी विधान है।

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है झाड़ू

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन-दौलत में बरकत होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

अगर आप भी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इसके लिए धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदें। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

फूल वाली झाड़ू खरीदें

धनतेरस के दिन फूल वाली और सींक वाली दोनों ही झाड़ू खरीदकर घर लाना शुभ और फलदायी माना जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com