कुबेर देव को बेहद प्रिय हैं ये राशियां


By Farhan Khan28, Oct 2024 03:10 PMjagran.com

कुबेर देव की पूजा

कुबेर देव धन के देवता माने जाते हैं। दीवाली पर मां लक्ष्‍मी के साथ गणेश जी और कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है।

कुबेर देव की प्रिय राशियां

आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जो कुबेर देव को बेहद प्रिय है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के जातक धनकुबेर की कृपा से आलीशान जिंदगी जीते हैं। खूब धन-दौलत कमाते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र देवता धन-दौलत, विलासिता, वैभव के कारक ग्रह हैं। कुबेर देव और मां लक्ष्‍मी भी धन-वैभव के स्‍वामी हैं।

धन-दौलत की नहीं होती कमी

वृषभ राशि वालों पर इनकी विशेष कृपा रहती है और उनके जीवन में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। इस राशि के जातक मेहनती, ईमानदार और सच्‍चे होते हैं। ये जातक भी अपने जीवन में खूब धन-दौलत पाते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र होते हैं। इसके चलते कुबेर देव इन पर विशेष मेहरबान रहते हैं।

होते हैं अमीर

ये जातक गरीब परिवार में भी पैदा हों, तो भी अमीर बन जाते हैं। वे अपने जीवन में खूब धन-दौलत, ऐश्‍वर्य पाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com