किस आंख का फड़कना शुभ होता है?


By Ashish Mishra31, Oct 2024 05:07 PMjagran.com

आंखों का फड़कना

आंख फड़कने को शगुन और अपशगुन के रूप में माना जाता है। कई बार ऐसा होने पर लाभ होता है। आइए जानते हैं कि किस आंख का फड़कना शुभ होता है?

ज्योतिष शास्त्र

शास्त्र में आंखों के फड़कने के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह हमारे भविष्य का भी संकेत होता है। आंख फड़कने से आपने भाग्य का अंदाजा लगा सकते हैं।

आंख फड़कने का मतलब

महिलाओं और पुरुषों में आंखों के फड़कने का अलग-अलग मतलब होता है। आंख फड़कने से व्यक्ति को फायदा और नुकसान दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

महिलाओं में बाईं आंख का फड़कना

शास्त्र की माने तो महिलाओं में बाईं आंख का फड़कना शुभ होता है। जबकि दाईं आंख फड़कना अशुभ संकेत देता है। वहीं, पुरुषों में इसका ठीक उल्टा होता है।

पुरुषों में दाईं आंख का फड़कना

पुरुष की दाईं आंख का फड़कना शुभ होता है। इसका मतलब आपको कोई सपना पूरा होने वाला है। वहीं, बाईं आंख फड़कना किसी मुसीबत में फंसने का संकेत हो सकता है।

दोनों आंखों का एक साथ फड़कना

कई बार दोनों आंखें एक साथ फड़कने लगती हैं। इसका मतलब आपको जल्द परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह संकेत महिलाओं और पुरुषों में एक समान होता है।

नींद पूरी न होना

वैज्ञानिकों की मानें तो व्यक्ति की नींद पूरी न होने पर आंख की मासंपेशियों में परेशानी होती है। जिसके चलते आंख फड़कने लगती है।

तनाव कम करें

ऐसा कहा जाता है कि तनाव को दूर करके आंख फड़कने की समस्या से बचा जा सकता है। इसके लिए पर्याप्त नींद भी लेना जरूरी होता है।

पढ़ते रहें

शुभ और अशुभ संकेत के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ