Chanakya Niti: इन 4 बातों का पालन करने से कभी नहीं होंगे परास्त


By Ashish Mishra28, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आचार्य चाणक्य ने कई बाते बताई हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का पालन करने से व्यक्ति कभी परास्त नहीं होता है?

कार्य में असफल होना

कई बार व्यक्ति कठिन परिश्रम करने के बाद भी असफल हो जाता है। इससे बचने के किए आचार्य चाणक्य की बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

आचार्य चाणक्य की बातें

चाणक्य ने अपनी नीति में कई बातों का जिक्र किया है, जिसका पालन करने वाले लोग जीवन में कभी भी परास्त नहीं होते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठें

आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा कार्य में सफलता मिलती है।

भाई को उचित हिस्सा दें

शास्त्रों के अनुसार, भाई और देव का अंश नहीं लेना चाहिए। इसे लेने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अपने भाई को उचित हिस्सा देना चाहिए।

हमेशा एक्टिव रहें

व्यक्ति को किसी भी कार्य को करने के लिए पीछे नहीं हटना चाहिए। हमेशा कार्य को करने के एक्टिव रहना चाहिए। इससे जल्द सफलता मिलती है।

सेहत को दुरुस्त रखें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सेहत को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर खाना चाहिए। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है।

इस आदत से दूर रहें

व्यक्ति को जीवन में आलस करने से बचना चाहिए। आलसी लोगों को समय से सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोग कार्य को करते समय रिस्क लेने में भी पीछे रहते हैं।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के लिए याद रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ