अक्टूबर में इन ग्रहों की चाल बदलने से ये राशियां होंगी मालामाल


By Farhan Khan28, Sep 2024 11:56 AMjagran.com

अक्टूबर में ग्रह का गोचर

हर ग्रह के गोचर करने का एक निश्चित समय होता है। अक्टूबर के महीने में कई बड़े ग्रह गोचर करने जा रहे हैं।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

गोचर करने से इन राशियों की किस्मत खुल सकती है। इस राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

बुध ग्रह

10 अक्टूबर, 2024 को बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा।

तुला राशि

इस गोचर से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलने वाला है। जातक को व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक राशि

बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में भी गोचर करेंगे। यह गोचर वृश्चिक राशि वालों पर आर्थिक रूप से अनुकूल प्रभाव डाल सकता है।

व्यापार के लिए अच्छा समय

व्यापार के सिलसिले में भ्रमण कर सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए भी यह समय अच्छा रहने वाला है। अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।

शनि ग्रह

न्याय के देवता शनि ग्रह का नक्षत्र गोचर 03 अक्टूबर, 2024 को दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में होगा।

कुंभ राशि

इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों के लिए उच्च शिक्षा, न्याय विभाग आदि में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

अगर आपकी भी राशि इनमें से एक हैं, तो आपके अच्छे दिन आ गए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com