पितृ पक्ष की अमावस्या पर क्या दान करें?


By Ashish Mishra28, Sep 2024 11:49 AMjagran.com

पितृ पक्ष 2024

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पितरों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि को क्या दान करना करना चाहिए?

पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि कब है?

पंचांग के अनुसार, पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि 02 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन पितरों की विदाई की जाती है और दान करने का भी महत्व होता है।

अमावस्या को दान करें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है।

काले तिल का दान

पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

अन्न दान करें

पितृ पक्ष में गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करना चाहिए। इसे दान करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

धन का दान करें

पितृ पक्ष में जरूरतमंद लोगों को धन दान करना चाहिए। इसके अलावा, गरीबों को कपड़े दान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पितृ दोष से मुक्ति

पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर इन चीजों का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को सुख-समृद्धि का प्राप्ति होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो पितृ पक्ष में इन चीजों का दान करें। इससे आपको जल्द सफलता मिलने लगेगी।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ