Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता


By Ashish Mishra28, Sep 2024 08:04 AMjagran.com

कार्यक्षेत्र में सफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को कारोबार में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आप यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं, आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी।

कर्क राशिफल

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है।

कन्या राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें, वाहन का उपयोग संभाल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें।

धनु राशिफल

आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, व्यर्थ के विवाद में आज आप ला सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ