देवगुरु बृहस्पति बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन करने से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा।
इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। आइए इन राशियां के बारे में जानें।
देवगुरु बृहस्पति के 14 मई को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। खासकर, ज्वैलरी से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलेगा।
देवगुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। मिथुन राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी।
कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। अटके काम बनेंगे। भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होगी। कोई विशेष मनोकामना पूरी होगी। जीवन में सुखों का आगमन होगा।
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान अविवाहित लड़कियों की शादी के योग बनेंगे। इसके अलावा, भाग्य में भी वृद्धि होगी।
उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल होंगे। किसी माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com