मार्च 2025 में ये 4 राशियां होंगी मालामाल


By Lakshita Negi17, Feb 2025 08:00 AMjagran.com

मार्च 2025 में कुछ राशियों को आर्थिक फायदा मिलने वाला है। मार्च का महीना इन राशियों के लिए बहुत शुभ होने वाला है। इस महीने ग्रहों के बदलाव से 4 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, जिससे धन लाभ और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी 4 राशियां के लिए मार्च का महीना शुभ होगा।

मेष राशि मार्च में नए अवसरों से धन लाभ

मार्च 2025 में मेष राशि वालों को नए बिजनेस और ओपनिंग में सक्सेस मिलेगी। इस राशि के लोग लाल रंग का रुमाल अपने पर्स में रखें।

वृषभ राशि के लिए आर्थिक मजबूती का समय

वृषभ राशि के लिए मार्च 2025 में धन और बिजनेस से लाभ मिलने के योग हैं। इस राशि के लोगों को अपने घर या दुकान की उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखना चाहिए।

सिंह राशि करियर और बिजनेस में ग्रोथ

सिंह राशि के लोगों के लिए मार्च 2025 नई अचीवमेंट्स का महीना होगा। अपने ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में एक क्रिस्टल ग्लोब रखें और घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

मकर राशि इंवेस्टमेंट्स में फायदा

मार्च 2025 में मकर राशि के लोगों को सही इंवेस्टमेंट करेके अच्छा फायदा मिल सकता है। अपने पर्स में चांदी का सिक्का रखें और दक्षिण-पूर्व दिशा में धन से जुड़ी कोई शुभ तस्वीर लगाएं।

धन को स्थिर रखने के उपाय

घर के मेन दरवाजे के पास साफ-सफाई का ध्यान रखें और वहां हल्दी या केसर का स्वास्तिक बनाएं। इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में पैसों की कमी नहीं होती।

पैसे रखने की जगह का सही स्थान

घर में पैसे रखने के लिए तिजोरी को हमेशा दक्षिण दिशा में रखें और उसका मुंह उत्तर की ओर बनाएं। इससे धन की बचत होती है और धन में वृद्धि होती है।

अगर आपकी राशि इन 4 में से एक है, तो इन वास्तु उपायों से भाग्य को और मजबूत बना सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।