शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा चढ़ाने से क्या होता है?


By Lakshita Negi15, Feb 2025 05:00 PMjagran.com

भगवान शिव को खुश करने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर लौंग की जोड़ी चढ़ाने से भी आपको विशेष लाभ होते हैं? यह एक ऐसा उपाय है, जो न केवल भगवान शिव की कृपा बल्कि, जीवन की कई परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं, इसके फायदे।

भोलेनाथ को प्रिय है लौंग

शिवपुराण और धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि लौंग भगवान शिव को बहुत प्रिय होती है। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और वातावरण अच्छा बनता है।

धन-समृद्धि में वृद्धि का उपाय

जो लोग शिवलिंग पर लौंग की जोड़ी चढ़ाते हैं, उनके जीवन में धन की कमी नहीं होती। इस उपाय से आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देता है और धन प्राप्ति का मार्ग खोलता है।

मानसिक शांति का उपाय

लौंग का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाने से इंसान का मन शांत होता है और नेगेटिविटी दूर होती है। इससे ध्यान बढ़ता है, जिससे काम करने में आसानी होती है।

बुरी नजर से बचाव का उपाय

अगर किसी को बुरी नजर या नेगेटिव एनर्जी का डर रहता है, तो उसे शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने की आदत डालनी चाहिए। यह उपाय नेगेटिव एनर्जी को दूर करता है।

ग्रह और कुंडली के दोषों के उपाय

कुंडली में शनि, राहु और केतु की अशुभ दशा चल रही हो तो शिवलिंग पर लौंग की जोड़ी चढ़ाने से इसे कम किया जा सकता है। इस उपाय से ग्रह को शांति देने के लिए माना जाता है।

स्वास्थ्य और बीमारियों से मुक्ति का उपाय

लौंग औषधीय गुणों से भरपूर होती है इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है, जिससे शरीर हेल्दी और बीमारियों के खतरे से दूर रहता है।

अगर आप आर्थिक या आध्यात्मिक रूप से परेशान हैं, तो इस उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।