1 साल बाद होगी सूर्य की घर वापसी, इन राशियों की खुलेगी किस्मत


By Farhan Khan10, Aug 2024 07:00 AMjagran.com

सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश

सूर्य हर महीने गोचर करते हैं। इस तरह सूर्य 1 साल में अपना राशि चक्र पूरा करते हैं। इस महीने सूर्य गोचर करके सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

सिंह राशि के स्‍वामी सूर्य हैं। सूर्य 16 अगस्‍त 2024 को गोचर करेंगे और 15 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे। इस दौरान इन राशियों की किस्मत चमकेगी।

मेष राशि

धन संचय करने में सफल रहेंगे। विशेष तौर पर व्‍यापारी जातक लाभ में रहेंगे। उन्‍हें खूब मुनाफा होगा। आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा।

वृषभ राशि

करियर के मामले में बड़ा लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऊंचा पद और प्रतिष्‍ठा मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि

अधिक धन कमाने में सफल होंगे। नौकरी-करियर में तरक्की मिलेगी। तेजी से उन्‍नति करेंगे। करीबियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि

इनकम बढ़ेगी और आप बचत करने में सफल रहेंगे। कर्ज से राहत मिलेगी। खर्च कम रहेगा। घर में अच्‍छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि

कहीं से पैसा मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन-इन्क्रीमेंट मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। नई जॉब मिल सकती है।

मीन राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश करने के लिए समय अच्‍छा है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।

अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई एक है। तो आप किसी राजा से कम नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com