परिवार में कलह-क्लेश दूर करने के लिए तुरंत निकाल फेंके यह पेड़


By Farhan Khan09, Aug 2024 05:09 PMjagran.com

पीपल का पेड़

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। इस पेड़ में त्रिदेव और मां लक्ष्मी का वास होता है। लोग पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं।

भगवान विष्णु की विशेष कृपा

पीपल के पेड़ की पूजा करने से राहु, केतु और शनि के दोष दूर होते हैं। भगवान विष्णु की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

पीपल का पेड़ उगना

पीपल का पेड़ घर में लगाना या उगना अशुभ मानते हैं। इसके घर में उगने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

परिवार में बढ़ने लगता है कलह क्लेश

इस पेड़ के उगने की वजह से परिवार में कलह क्लेश बढ़ने लगता है। ऐसे में जितना जल्दी हो, पीपल के पेड़ को निकल कर फेंक दें।

रविवार के दिन उखाड़ दें

अगर आपके घर की दीवार या छत पर पीपल का पेड़ उग गया है, तो रविवार के दिन इस पेड़ को जड़ से उखाड़ दें।

अलक्ष्मी का वास

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ को निकाला जा सकता है।  

ऐसे उखाड़ें पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ को निकालने के लिए रविवार के दिन एक नींबू और सात मिर्च लें। इसे पीपल के पेड़ के सामने रख दें। अब कुछ देर बाद इसे उखाड़ लें।

आपके भी रविवार के दिन पीपल का पेड़ उखाड़ना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com