शनि दोष हटाने के लिए क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra10, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन

शनिवार को शनि देव की पूजा की जाती है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि कुंडली से शनि दोष हटाने के लिए क्या करना चाहिए?

शनि देव की कृपा

अगर कुंडली में शनि देव की स्थिति मजबूत है, तो जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

शनि दोष को कैसे हटाएं?

कुंडली में शनि दोष होने पर कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। इस दोष को दूर करने के लिए कई उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से शनि दोष दूर होने लगता है।

पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं

कुडंली में शनि दोष होने पर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही, सात बार पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव कम होने लगता है।

शनिवार का व्रत रखें

कुंडली में शनि दोष होने पर 19 या 51 शनिवार का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होने लगती है और व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करें

शनिवार के दिन पूजा करते समय काले रंग के कपड़े पहनकर ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शनि दोष दूर होने लगता है।

शनि दोष के संकेत

कुंडली में शनि दोष होने पर व्यक्ति को अल्कोहल, नशे और जुआ की लत लग जाती है। इसके अलावा, व्यक्ति के अंदर चिड़चिड़ापन आने लगता है।

पढ़ते रहें

कुंडली में दोष को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ