रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का काला साया, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी


By Ashish Mishra09, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

रक्षाबंधन त्योहार

यह त्योहार भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक होता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब है?

रक्षाबंधन कब है?

इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा का भी साया है और इस दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है।

रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त

19 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से लेकर 04 बजकर 20 मिनट तक है। इसके बाद प्रदोष काल में शाम 06 बजकर 56 मिनट से लेकर 09 बजकर 08 मिनट तक है।

रक्षाबंधन पर भद्रा का समय

ज्योतिषियों की मानें तो सावन पूर्णिमा पर भद्रा का समय 05 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए।

शिव योग का निर्माण

रक्षाबंधन पर शोभन योग बन रहा है। इस योग का निर्माण 20 अगस्त को 12 बजकर 47 मिनट तक है। वहीं, धनिष्ठा नक्षत्र का योग 20 अगस्त को 05 बजकर 45 मिनट तक है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान केसर युक्त खीर लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

राखी बांधने का मंत्र

राखी बांधते समय येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:, तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि,रक्षे माचल माचल: मंत्र का जाप करना चाहिए।

जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन

राखी बांधने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसे रक्षासूत्र के रूप में भी माना जाता है। रक्षाबंधन पर भाई बहन से आशीर्वाद लेता है।

पढ़ते रहें

त्योहारों और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ