Holashtak 2024: इन राशियों पर आ सकती है बड़ी मुसीबत


By Farhan Khan15, Mar 2024 10:00 AMjagran.com

होली का त्योहार

इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। इससे पहले 17 मार्च से होलाष्टक शुरू होने जा रहे हैं, जो कि 8 दिन तक रहेंगे।

होलाष्टक की शुरूआत

होलाष्टक में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस साल होलाष्टक में शनि, सूर्य और राहु कुछ राशि वालों के लिए अशुभ रहने वाले हैं।

शनि का उदय

18 मार्च को शनि उदय होंगे। कुंभ राशि में शनि का उदय हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है। वहीं, 14 मार्च को सूर्य गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

इन राशियों पर आएगी बड़ी मुसीबत

ऐसे में होलाष्टक के दौरान कुछ राशियों पर बड़ी मुसीबत आएगी। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

मकर राशि

आपको कई क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

कुंभ राशि

आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्तम माना गया है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों को होलाष्टक के दौरान मानहानि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

जीवन में बड़ा बदलाव

आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से कोई एक हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com