हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, दुर्गा अष्टमी का पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। इस बार यह पर्व 30 सितंबर को मनाया जाएगा। दुर्गा अष्टमी पर अष्टमी पूजा, संधि पूजा और कन्या पूजन होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे, जिनकी दुर्गा अष्टमी के दिन आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपके कुछ पुराने भावनात्मक घाव सामने आ सकते हैं, लेकिन समझदारी के साथ उनका सामना करें। आपके घर-परिवार में शांति लौटेगी।
आप नए रास्तों को अपनाना चाहेंगे। रिश्तों में धैर्य रखें, बदलाव से ही आपका सही विकास होगा। बिगड़े काम धीरे-धीरे बन जाएंगे। दिन-रात तरक्की होगी।
आपके साहस और आत्मविश्वास को नई ताकत मिलेगी। जीवन में साफ लक्ष्य और नए अवसर दिखाई देंगे। जल्दबाजी से बचें और धैर्य रखें।
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन आपको अहंकार से बचना है क्योंकि यह विवाद का कारण बन सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो आपको सम्मान मिलेगा।
स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देने का समय है। ज्यादा सोच-विचार से बचें और सादगी अपनाएं। ईमानदारी और प्यार से रिश्ते और मजबूत होंगे।
आपकी वाणी में निखार और सोच में स्पष्टता आएगी। सच्चाई और भ्रम में आपको फर्क साफ दिखाई देगा। ज्ञान और आध्यात्मिक खोज के लिए यह एक अच्छा समय है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com