रुद्राक्ष के बारे में सब कुछ जानें


By Farhan Khan29, Sep 2025 05:19 PMjagran.com

रुद्राक्ष होता है महत्वपूर्ण

अगर हम हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक बात करें, तो रुद्राक्ष को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका संबंध भगवान शिव से माना जाता है। रुद्राक्ष धारण करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

रुद्राक्ष के बारे में जानें

आज हम आपको रुद्राक्ष के बारे में सब कुछ बताएंगे, जिसके बारे मे आपको जानना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

रुद्राक्ष की उत्पत्ति

रुद्राक्ष की उत्पत्ति के बारे में बात करें, तो ऐसा बताया जाता है कि भगवान शिव ने कई वर्षों तक कठोर तपस्या की। इस दौरान उन्होंने किसी वजह से अपनी आंखें खोली।

शिव जी के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति

जब भगवान शिव ने अपनी आंखें खोल, तो उनकी आंख से आंसू निकल पड़े और इन्हीं आंसुओं से रुद्राक्ष के वृक्ष की उत्पत्ति हुई। रुद्राक्ष काफी पवित्र माना जाता है।

रुद्राक्ष कहां धारण करें?

रुद्राक्ष को कलाई, कंठ और ह्रदय पर धारण किया जाना चाहिए। इससे आपके जीवन में दिन-रात तरक्की हो सकती है। आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

रुद्राक्ष के दौरान सात्विक रहे

रुद्राक्ष धारण करने से पहले इसे शिव जी को समर्पित करना चाहिए। हालांकि इस दौरान आपको सात्विक रहना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

चार मुखी रुद्राक्ष धारण करें

अगर आपकी मिथुन और कन्या राशि है, तो ऐसे में आपको चार मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। इससे इन जातकों की दिन-रात तरक्की हो सकती है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com