धनतेरस से पहले इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन, होगी तरक्की


By Farhan Khan14, Oct 2025 07:06 PMjagran.com

धनतेरस का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज जी की पूजा की जाती है।  

धनतेरस का पर्व कब है?

जानकारी के लिए बता दें, कि इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, इस दौरान कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जो आपकी लाइफ को सफल बना सकते हैं।

लकी राशियां

आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे, जो धनतेरस से पहले लकी साबित हो सकते हैं। इनकी तरक्की हो सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

कर्क राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कर्क राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

करियर संबंधी परेशानी होंगी दूर

आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घर वालों की आप सेवा और सम्मान करेंगे। उनकी बातों का अनुसरण करेंगे। करियर संबंधी परेशानी दूर होगी।

मिलेगा अटका धन

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अपने का साथ मिलेगा। इससे रुके काम बनेंगे। अटका धन मिलने की पूरी-पूरी संभावना बन रही है।

वृषभ राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी विश पूरी होगी। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कारोबार में लाभ

आय के नवीन साधन बनेंगे। निवेश करने की प्लानिंग करेंगे। कारोबार में दोगुना लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com