दीपावली काफी अहम त्योहार माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 साल का वनवास पूरा करने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद माता सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर को दीवाली है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दीवाली पर दान करने से आपके जीवन में खुशियां आ सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
दीवाली पर अन्न का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन अन्न का दान करते हैं, तो इससे आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
दीवाली पर अगर आप किसी गरीब को वस्त्रों का दान करते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है और मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
अगर आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास चाहते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दीपावली के दिन घी का दान करना चाहिए।
जो जातक दीवाली के दिन तेल का दान करते हैं, तो इससे उन्हें कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आपको अटका धन भी मिल सकता है।
दीपावली के दिन किसी गरीब व्यक्ति को झाड़ू दान करने से घर के सदस्यों की आय में बढ़ोतरी होती है और परिवार पर कोई अनहोनी नहीं आती।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com