दीपावली काफी अहम त्योहार माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 साल का वनवास पूरा करने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद माता सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर को दीवाली है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो सपने में अगर दिख जाए, तो इससे आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर हम स्वप्न शास्त्र के बारे में बात करें, तो इसमें सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है और सपने हमें भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करते हैं।
अगर आपको दीपावली के दौरान सपने में पूजा का कलश दिखाई देता है, तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।
दीपावाली के दौरान सपने में कमल का फूल दिखना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपकी बंद किस्मत का ताला जल्द ही खुल जाएगी।
दीपावली के दौरान सपने में धन की देवी मां लक्ष्मी के दर्शन होने से आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com