Holi 2024: 100 साल बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों की खुलेगी किस्मत


By Farhan Khan15, Mar 2024 04:46 PMjagran.com

होली का त्यौहार

देश में होली का त्यौहार 25 मार्च को मनाया जाने वाला है। लेकिन क्या आपको पता है कि होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

साल का पहला ग्रहण

इस दिन साल का पहला ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण के टाइम चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगा और इस राशि में राहु पहले से ही बैठा है।

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण टाइम-टाइम पर लगते रहते हैं और इनका असर मानव जीवन पर भी काफी ज्यादा पड़ता है। होली पर चंद्र ग्रहण लगभग 100 साल लग रहा है।

इन राशियों का खुलेगा भाग्य

ऐसे में चंद्र ग्रहण लगने से इन 3 राशियों का स्वर्णिम काल शुरू हो सकता है। उनकी चांदी हो सकती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।

मेष राशि

रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। धन और प्रॉपर्टी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

तुला राशि

वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इसके साथ-साथ व्यक्ति का मान-सम्मान भी बढ़ेगा। करियर में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में संतुष्टि मिलेगी।

कुंभ राशि

इससे कुंभ राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। इससे रोजगार में नए अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

करियर में ऊंची छलांग

जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं उन्हें विशेष रूप से कामयाबी मिलेगी। घर में शुभ काम पूरे हो सकते हैं और करियर में ऊंची छलांग लगा सकते हैं।

अगर आपकी भी राशि इनमें से एक है तो समझ लीजिए आपकी भी चांदी होने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com