शाम को न करें ये काम, माता लक्ष्मी होती हैं नाराज


By Amrendra Kumar Yadav15, Mar 2024 05:30 PMjagran.com

माता लक्ष्मी हैं धन की देवी

माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, माता लक्ष्मी की कृपा जिस पर होती है उसके सारे काम पूर्ण होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

शाम के समय होता है मां लक्ष्मी का आगमन

ऐसी मान्यताएं हैं कि माता लक्ष्मी का आगमन शाम के समय होता है, ऐसे में शाम के समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

साफ-सफाई का विशेष महत्व

माता लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद है, ऐसे में शाम के समय घर में साफ-सफाई अवश्य रखें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों के घर पधारती हैं।

रुष्ट होती हैं मां लक्ष्मी

वहीं घर में गंदगी होने से माता लक्ष्म नाराज होती हैं। ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इनके हाथ में कभी भी धन नहीं टिकता है।

तुलसी को न छुएं

वहीं शाम के समय तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

न लगाएं झाड़ू

वहीं सूर्यास्त के बाद कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

गोधूलि बेला में न सोएं

वहीं गोधूलि बेला में नहीं सोना चाहिए, ऐसा करने से माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और धन हानि होती है। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए गोधूलि बेला में सोने से बचना चाहिए।

शाम में भूलकर भी ये काम नहीं करने चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com