कुंडली में शनि दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय


By Ashish Mishra16, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

शनि दोष की समस्या

शनि दोष का सामना कर रहे लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि कुंडली में शनि दोष होने पर कौन से उपाय करने चाहिए?

शनि देव की कृपा

जिन व्यक्तियों पर शनि देव की कृपा रहती है उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

शनिवार के उपाय

कुंडली में शनि दोष होने पर शनिवार को कुछ उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न लगते हैं और भक्त पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं।

गाय को गुड़ खिलाएं

शनि दोष का सामना कर रहे लोगों को शनिवार के दिन काली गाय को गुड़ खिलाना चाहिए। इससे कुंडली में शनि दोष दूर होने लगता है।

पीपल के पेड़ की पूजा करना

शनिवार को सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान जल अर्पित करके दीपक जलाना चाहिए। इससे शनि दोष दूर होने लगता है।

हनुमान चालीसा का पाठ

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।

मंत्र का जाप

शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शनि देव प्रसन्न होने लगते हैं।

शनिवार को दान करना

शनि दोष को दूर करने के लिए दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन काला तिल, काला छाता और काले उड़द का दान करना चाहिए।

पढ़ते रहें

कुंडली में होने वाले दोष से बचने और ग्रह मजबूत करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ