हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्व बहुत जरूरी हैं। शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन की ही तरह जिंक भी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में इसकी कमी होने से कई बीमारियां होने लगती हैं। इसकी कमी से शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं।
शरीर में जिंक की कमी होने से चेहरे पर कील-मुहांसे दिखने लगते हैं। जिंक की कमी से डेड स्किन सेल्स की सफाई नहीं हो पाती है।
जिंक की कमी से शरीर में तेजी से वजन कम होने लगता है। वजन कम होने की वजह से शरीर में अन्य समस्याएं होने लगती हैं।
शरीर में जिंक की कमी होने से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इस वजह से संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दी-जुकाम की भी समस्या होती है।
अगर बाल तेजी से गिर रहे हैं तो इसकी मुख्य वजह जिंक की कमी है। इसकी कमी से बाल कमजोर भी होने लगते हैं।
शरीर में जिंक की कमी होने से आंखों से धुंधला दिखाई देता है। इसकी कमी से नाइट ब्लाइंडनेस की समस्या भी हो सकती है।
शरीर में जिंक की कमी होने से कोई चोट लगने पर इसका घाव आसानी से नहीं भरता है। इस वजह से इंफेक्शन का भी खतरा होता है।
शरीर में जिंक की कमी होने से ये समस्याएं होने लगती हैं। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com