इस मौसम में अक्सर त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें कि चेहरे पर रेडनेस और इचिंग शामिल है।
अगर आपके भी बरसात में एलर्जी के कारण चेहरे पर लाल चकत्ते हो गए हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।
त्वचा पर गुलाब जल के इस्तेमाल से ठंडक मिलती है। यह डैमेज स्किन को तेजी से ठीक करने में मदद करता है।
अगर आपके भी चेहरे पर रेडनेस हो गई है, तो इसके लिए चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। तकरीबन 10-15 मिनट बाद फेस वॉश कर लें।
अगर आप रोजाना चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे लालिमा कुछ ही दिनों में ही दूर हो जाती है।
शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा की लालिमा, त्वचा पर होने वाले रैशेज, खुजली की समस्या और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं।
अगर आपके चेहरे पर रेडनेस की समस्या हो गई है, तो शहद को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और फिर 15-20 मिनट चेहरे रखने के बाद इसे पानी से धो लें।
अगर आपकी भी चेहरे पर लालिमा हो गई है, तो एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
इन उपायों की मदद से आपके चेहरे से लाल चकत्ते गायब हो जाएंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com