चबी गर्ल्स Zareen जैसे सेसी गाउन में दिखेंगी स्लिम


By Shradha Upadhyay01, Jul 2024 02:52 PMjagran.com

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान

जरीन खान बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने साल 2010 में सलमान खान संग 'वीर' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आई। लेकिन अपना जलवा ज्यादा समय तक कायम नहीं रख पाई।

फैशन आइकन जरीन

आज अभिनेत्री पर्दे से दूर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर छाई रहती हैं। फैंस जरीन को फैशन आइकन भी कहते हैं। दरअसल, उनका हर ऑउटफिट शानदार होता है।

जरीन खान सेसी गाउन

आज हम आपको जरीन खान के सेसी गाउन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें चबी गर्ल्स कैरी करके खुद को स्लिम लुक दे सकती हैं।

हाई स्लिट गाउन

एक्ट्रेस ब्लैक कलर के हाई स्लिट हाई नेक गाउन में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ हाई पौनी ग्लिटरी आई मेकअप जंच रहा है।

रफल मरमेड गाउन

आप यदि चबी हैं तो आप इस तरह के रफल मरमेड स्टाइल गाउन को स्लिम नजर आएंगी। ऐसे गाउन कॉकटेल पार्टी में महफिल लूट लेंगे।

ग्लिटरी डिजाइनर गाउन

अभिनेत्री ग्रे और ब्लैक कलर के ग्लिटरी गाउन में बेहद बोल्ड लग रही हैं। ऐसे गाउन भी आपके लुक को स्लिम बनाते हैं।

फिश कट गाउन

यदि आप खुद को स्लिम लुक देना चाहती हैं तो जरीन खान के जैसा फिश कट गाउन आपके लिए बेस्ट हैं। इसे आप किसी भी तरह की पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

सेक्विन कट आउट गाउन

चबी गर्ल्स पर ऐसे सेक्विन कट आउट गाउन भी हॉट लगते हैं। एक्ट्रेस ब्लैक गाउन में अपनी हॉटनेस से फैंस को दीवाना बना रही हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ