हर कोई होगा फिदा, जब पहनेंगी Zaara Yesmin के ये हॉट ड्रेसेज


By Priyam Kumari18, Dec 2024 12:27 PMjagran.com

जारा यासमीन के स्टनिंग लुक्स

मॉडल और एक्ट्रेस जारा यासमीन हमेशा अपनी बोल्ड और स्टनिंग लुक्स को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। वह कई म्यूजिक वीडियों में भी नजर आ चुकी हैं।

एक्ट्रेस की हॉट ड्रेसेज

जारा यासमीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हॉटनेस से सबका ध्यान खींचती हैं। उनका हर लुक बेहद कमाल का है। आज हम आपको उनके कुछ हॉट ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आइडिया लेकर आप भी सेसी नजर आ सकती हैं।

ट्यूब टॉप विद स्कर्ट

आप भी बीच पर जाने के लिए आउटफिट की तलाश कर रही है, तो एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होंने ट्यूब टॉप के साथ फुल लेंथ वाला मैचिंग स्कर्ट पहना है। ऐसी ड्रेस बीच पार्टी में लिए परफेक्ट होती हैं।

शिमरी कट आउट गाउन

एक्ट्रेस ने पिंक कलर का शिमरी कट आउट गाउन कैरी किया है, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। इस तरह की ड्रेस नाईट पार्टी के लिए बेस्ट होती हैं।

प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस

एक्ट्रेस अपनी प्लंजिंग नेकलाइन वाली स्लीवलेस व्हाइट कलर की ड्रेस में कातिलाना लग रही हैं। यह ड्रेस उनको स्टाइलिश के साथ ही सेसी दिखने में मदद कर रहा है।

थाई हाई स्लिट ड्रेस

आप भी किसी पार्टी में कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं और आउटफिट की तलाश में हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को जरूरी ट्राई करें। उन्होंने ब्लैक कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहना है, जिसमें वह सेसी दिखाई दे रही हैं।

शॉर्ट फ्रॉक

एक्ट्रेस येलो कलर के शॉर्ट फ्रॉक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं, तो उनके इस लुक को जरूर रिक्रिएट करें।

मिनी ड्रेस

आप जारा यासमीन की तरह स्टाइलिश मिनी ड्रेस को नाईट पार्टी या कॉकटेल पार्टी में ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस काफी सेसी लुक देती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@zaarayesmin)