आजकल लड़कियां अपने काले अंडरआर्म्स से बेहद परेशान हैं। ज्यादातर लड़कियां अंडरआर्म्स के बालों को रेजर से शेव कर लेती हैं, जिसके कारण अंडरआर्म्स धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। आइए जानते हैं किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाया जा सकता हैं?
बेकिंग सोडा डेड स्किन को हटाने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएंट है। आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलकर 15 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म पर लगा के छोड़ दें। यह आपके अंडरआर्म्स से डेड स्किन को निकलने में मदद करेगा।
नींबू को नेचुरल ब्लीचिंग कहा जाता है। आप नींबू को रात भर अपने अंडरआर्म्स पर लगा के छोड़ दें। इसके बाद अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा मिलने लगता है। आप नींबू को शहद के साथ भी मिला कर लगा सकती हैं।
अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए आलू के रस का भी प्रयोग किया जा सकता है। आलू में स्किन के ऊपर के कालेपन को दूर करने के गुण होते हैं। आप रोज आलू के रस को कॉटन में भरकर अपने अंडरआर्म्स में 10 मिनट के लिए मसाज करें।
हल्दी को दूध या पानी में मिलकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आप रोज अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं, जिससे अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने लगता है।
यह घरेलू चीजों में से एक है। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को गोरा करने में मदद करता है। अगर आप अपने अंडरआर्म्स को गोरा करना चाहती है, तो दही का उपयोग जरूर करें।
सर्दियों में ज्यादातर लोग नहाने के बाद शरीर पर नारियल तेल लगाना पसंद करते हैं। यह तेल बॉडी को मॉइस्चराइज करने में और त्वचा के कालेपन को दूर करने में बेहद मदद करता है। आप नारियल तेल को अपने अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं।
बार-बार रेजर से शेविंग करने से लड़कियों के साथ लड़कों के भी अंडरआर्म्स काले हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों को कर सकते हैं।
आजकल युवा पीढ़ी डियो का काफी इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से उनके अंडरआर्म्स की त्वचा काली और बेजान होने लगती है।
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के घरेलू उपाय को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik