फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इंडिया के मोस्ट पॉपुलर और रईस यूट्यूबर में से एक हैं। यूट्यूबर के हर वीडियो पर मिलियन व्यूज जाते हैं।
अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं। उनकी एक पत्नी का नाम पायल मलिक और दूसरी का नाम कृतिका मलिक है।
अरमान मलिक के 4 बच्चे हैं। यूट्यूबर की दो जुड़वा बच्चे हैं और उनका बड़ा बेटा भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरमान मलिक ने बताया था कि उनके पास 10 फ्लैट्स हैं। आज हम आपको उनकी नेट वर्थ भी बताने जा रहे हैं।
यूट्यूब पर उनके 7.61 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जिनके साथ वह अक्सर व्लॉग शेयर करते रहते हैं।
अरमान मलिक ने अपनी मेहनत के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आज की तारीख में उनकी नेटवर्थ 100 से 200 करोड़ रुपये के आसपास है।
अरमान मलिक की बहुत बड़ी टीम है और उनके घर में 9 काम करने वाले हैं। यूट्यूबर सभी को अपने परिवार की तरह ही मानते हैं।
आपको बता दें कि अरमान मलिक के साथ साथ पायल और कृतिका भी वीडियोज बनाती हैं और सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हैं।