90 के दशक की शानदार एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सोनाली बेंद्रे ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।
सोनाली बेंद्रे 49 साल की हैं और आज भी बहुत फिट हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को हराना है।
49 साल की उम्र में भी सोनाली बेंद्रे जवां दिखती हैं। आप भी एक्ट्रेस से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
इंडियन हो या फिर वेस्टर्न सोनाली बेंद्रे हर आउटफिट में बहुत सुंदर लगती हैं। आज हम आपको सोनाली बेंद्रे के वेस्टर्न आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं।
अगर आप अपने ऑफिस लुक को शानदार और बॉसी बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह के को-ऑर्ड ड्रेस कैरी कर सकती हैं।
अगर आप अपने लुक को कंफर्टेबल बनाना चाहती हैं तो आप भी सोनाली बेंद्रे की तरह ही ब्लैक जंप सूट स्टाइल कर सकती हैं।
सोनाली बेंद्रे की ये रेड ड्रेस काफी ज्यादा शानदार लग रही है। आप इस तरह की ड्रेस को पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
सोनाली बेंद्रे का ये लुक काफी ज्यादा क्लासी और कूल लग रहा है। आप भी शर्ट के साथ जैकेट और लेदर पैंट्स पेयर कर सकती हैं।