भारत की ओर से सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 37 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक हैं। जबकि युवा खिलाड़ी के तौर पर 23 वर्षीय अर्शदीप सिंह वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।
पाकिस्तान की टीम में सबसे युवा खिलाड़ी 19 वर्षीय नसीम शाह हैं, जबकि सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी 32 वर्षीय शान मसूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में 35 वर्षीय डेविड वार्नर सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि 26 वर्षीय टिम डेविड इस टीम के युवा खिलाड़ी हैं।
35 वर्षीय मोइन अली इंग्लैंड की टीम में सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं, जबकि 23 वर्ष के हैरी ब्रुक इस टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
जबरदस्त फॉर्म में चल रहें डेविड मिलर 33 वर्ष के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स इस टीम के युवा खिलाड़ी हैं।
अफगानिस्तान की टीम में 20 वर्ष के मोहम्मद सलीम सबसे युवा खिलाड़ी। वहीं टीम के कप्तान मोहम्मद नबी इस टीम के सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।
न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गुप्टिल सबसे बुजुर्ग तो 23 वर्षीय फिन एलेन सबसे युवा खिलाड़ी हैं।