टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज


By Abhishek Pandey20, Oct 2022 06:46 PMjagran.com

टी-20 वर्ल्ड कप

क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है।

वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी

टी-20 विश्व कप में अब तक केवल 8 खिलाड़ी ही शतक लगा पाए हैं। इसमें एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।

क्रिस गेल

साल 2007 में क्रिस गेल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों पर 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

दूसरी बार शतक

क्रिस गेल ने दूसरी बार साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 देशों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

सुरेश रैना

सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 में 60 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

महेला जयवर्धने

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने जिंबाब्वे खिलाफ 64 गेंदों में 100 रन की आतिशी पारी खेलकर श्रीलंका को जीत दिलाई थी।

ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ब्रैंडम मैकुलम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंदों में 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ पारी खेलते हुए 64 गेंदों में 116 रन बनायें थे।

अहमद शहजाद

2014 विश्व कप में पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ 62 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी।

तमीम इकबाल

2016 विश्व कप में तमीम इकबाल ने ओमान के खिलाफ 63 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली थी।

जोस बटलर

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने 2021 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 67 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी।