टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है, हालांकि सुपर-12 के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जाएंगे।
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के आठवें सीजन में भाग लेने जा रही है।
लेकिन अब तक हुए 7 सीजन में एकमात्र ऐसा बल्लेबाज है, जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप में शतक लगाया है।
भारत की ओर से वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत शतक लगाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है।
सुरेश रैना ने ये कारनामा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 मई 2010 को किया था।
रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 छक्के और 9 चौकों की मदद से 60 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
इस टूर्नामेंट में रैना के बाद सबसे बड़ी पारी भारत के लिए खेलने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है।