धोनी जीत चुके हैं ये ट्रॉफी


By Farhan Khan15, Feb 2023 01:13 PMjagran.com

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारत के वो खिलाड़ी रहे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया।

एक मिसाल

भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कई सारे ऐसे रिकॉर्ड हैं जो अपने आप में एक मिसाल हैं।

क्रिकेट करियर

धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 538 इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमें धोनी ने वनडे में 350, टेस्ट में 90, टी20 में कुल 98 मैच में खेलें। इस दौरान उन्होंने कुल 17266 रन बनाए।

कुल ट्रॉफी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर में कुल 8 ट्रॉफिया भारत के नाम करवाई है। माही ने भारत को पहली ट्रॉफी टी20 विश्व कप 2007 दिलाई।

टी20 विश्व कप

धोनी ने अपनी पहली टी20 विश्वकप ट्रॉफी साल 2007 में जीती थी। यह विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम चैम्पियन बन गयी थी।

एशिया कप

साल 2010 में धोनी ने एशिया कप जीता। यह मैच भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत विजयी रहा।

वनडे विश्व कप

यह विश्व कप 19 फरवरी से 2 अप्रैल 2011 के बीच खेला गया था। जिसमें भारत ने जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका और बांग्लादेश को मात दी। इस मैच में धोनी को विश्व कप से नवाजा गया।

चैंपियंस ट्रॉफी

यह चैंपियंस ट्रॉफी साल 2013 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई थी, जिसमें भारत विजयी रहा और धोनी को चैंपियस ट्रॉफी दी गई।

टी20 एशिया कप

टी20 एशिया कप 24 फरवरी से 8 मार्च 2016 के बीच भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। मैच में भारत ने जीत दर्ज की और धोनी को ट्रॉफी से नवाजा गया।