पार्टी में जाते समय लड़कियां बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें


By Priyam Kumari03, Jan 2025 08:00 AMjagran.com

पार्टी में बैग जरूरी

पार्टी में जाने के लिए लड़कियां काफी एक्साइटेड होती हैं। यदि आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो सबसे पहले अपना बैग तैयार करना चाहिए।

बैग में रखें ये चीजें

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए। आइए जानते हैं उनके बारे में...

परफ्यूम

पार्टी में डांस करने से पसीना आने लगता है। इसलिए हमें अपने बैग में एक छोड़ा-सा परफ्यूम जरूर रखना चाहए। इसका इस्तेमाल लड़कियों को समय-समय पर करते रहना चाहिए।

लिपस्टिक

पार्टी में खाने-पीने की वजह से अक्सर लिपस्टिक खराब हो जाती है। ऐसे में आप लुक को खूबसूरत बनाए रखने के लिए पार्टी में जाने से पहले अपने बैग में लिपस्टिक जरूर रखें।

टिशू या नैपकिन

पार्टी में जाने से पहले अपने बैग में टिशू या नैपकिन जरूर होना चाहिए। कभी-कभी लुक या मेकअप को ठीक रखने के लिए टिशू का इस्तेमाल करना पड़ता है।

हैंड क्रीम

सर्दियों में हाथ काफी ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में आप बाहर जाने से पहले अपने बैग में एक छोटी-सी हैंड क्रीम रखें। इसका इस्तेमाल कुछ-कुछ देर में करते रहना चाहिए, जिससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज रहेगी।

रबर बैंड या क्लेचर

पार्टी में कई बार डांस करते समय बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए आप रबड़ बैंड या क्लेचर के उपयोग से बालों को उलझने से बचा सकते हैं। इन चीजों को अपने बैग में रखें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva