पतली लड़कियां लगेंगी माशाल्लाह, ट्राई करें Sara के रॉयल लहंगे


By Akshara Verma02, Jan 2025 09:00 PMjagran.com

फेमस यंग एक्ट्रेस Sara Ali Khan

Sara Ali Khan बॉलीवुड की फेमस और सक्सेसफुल यंग अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी एक्टिंग और खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत रखा हैं। एक्ट्रेस के एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक्स का जलवा फैंस को उनका दीवाना बनाए रखते हैं। आज हम एक्ट्रेस के कुछ रॉयल लहंगे डिजाइन लेकर आए हैं, जिनमें पतली लकड़ियां कमाल की लगेंगी।

जरी वर्क लहंगा

एक्ट्रेस का यह लहंगा यंग गर्ल्स के लुक को स्टाइलिश के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी दिखाएगा। अभिनेत्री इस लहंगे में सुंदर लग रही हैं, खासतौर पर वी नेक डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।

कलियों वाला लहंगा

लहंगे में कलियों का डिजाइन एक अलग ही खूबसूरती और चमक डाल देता है। एक्ट्रेस के लहंगे में भी कलियों का डिजाइन काफी रॉयल लुक दे रहा है। इस लहंगे को आप भाई की शादी में पहनकर रॉयल लुक पाकर रिश्तेदारों के होश उड़ा सकती हैं।

ट्रेंडिंग फिश कट लहंगा

पतली लड़कियां इस लहंगे को पहनकर महफिल की स्पॉट लाइट बन सकती हैं। इस लहंगे के साथ हाई पोनी हेयर स्टाइल और स्मोकी आई मेकअप लुक आपकी पर्सनैलिटी में एलिगेंट लुक देगा।

हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा

यह पिंक कलर का लहंगा नई दुल्हनों और यंग गर्ल्स के लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन हैं। वह इस लहंगे को बहन की शादी या महिलाएं पहले करवाचौथ पर हैवी सिल्वर ज्वेलरी के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक ले सकती हैं।

बॉडीकॉन शिमरी लहंगा

Sara इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आजकल ये लहंगा बेहद ट्रेंड कर रहा है। ये आपकी पतली कमर को काफी अट्रैक्टिव लुक देगा। आप इस शिमरी लहंगे को खुले वेवी हेयर स्टाइल के साथ कैरी कर सकती हैं।

अट्रैक्टिव लहंगा

एक्ट्रेस के लहंगे की स्कर्ट काफी क्लासी और स्टाइलिश लुक दे रही हैं, साथ ही इसको ब्लाउज बेहद खूबसूरत लग रहा हैं। आप इस लहंगे को पहनकर एकदम मॉडल जैसा लुक ले सकती हैं।

गुजराती लहंगा

एक्ट्रेस का ये गुजराती स्टाइल लहंगा हमेशा एक क्लासिक और रॉयल लुक देता है। सारा के इस लहंगे में मलटी कलर का काम बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। आप पूजा में इस को पहनकर जा सकती हैं।

अभिनेत्री Sara Ali Khan के इन रॉयल और स्टाइलिश लहंगों को पतली लड़कियां पहनकर अपने फिगर को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@saraalikhan95)