रोजाना चेरी खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे


By Mahak Singh27, Jan 2023 01:48 PMjagran.com

चेरी

चेरी को सेहतमंद फलों में से एक माना जाता है, यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

चेरी खाने के फायदे

रोजाना चेरी खाने से आप शरीर की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसको खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

कब्ज से राहत

चेरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो बेहतर पाचन में मदद करता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

याददाश्त बढ़ाने में मददगार

अगर आपको भूलने की बीमारी है, तो रोजाना चेरी का सेवन करें, चेरी में मौजूद एंथोसायनिन याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

चेरी में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसके नियमित सेवन से आंखों को फायदा होता है।

तनाव कम

रोजाना चेरी खाने से तनाव दूर होता है और आप लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।

कैंसर

चेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं।