Chanakya के अनुसार इन 3 कामों के बाद जरूर नहाएं


By Farhan Khan19, Feb 2025 09:00 PMjagran.com

ये काम करने के बाद जरूर नहाएं

भारत के महान नीतिशास्त्र आचार्य चाणक्य द्वारा स्नान के बहुमूल्य महत्वों के विषय में बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि किन कामों के बाद आपको जरूर नहाना चाहिए।  

अंतिम संस्कार के बाद नहाएं

चाणक्य के अनुसार शव यात्रा या अंतिम संस्कार से लौटने के बाद व्यक्ति को घर में प्रवेश करने से पहले अवश्य स्नान करना चाहिए।

रहेंगे सेहतमंद

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे व्यक्ति बीमार हो सकता है क्योंकि मृतक का शरीर बहुत से बैक्टीरिया एकत्र कर लेता है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बाल कटवाने के बाद स्नान करें  

चाणक्य के अनुसार बाल कटवाने के बाद स्नान करना भी बहुत जरूरी है, ताकि कटे हुए बाल आपके शरीर से निकल सकें।

शरीर हो जाएगा शुद्ध

वहीं, अगर आप बाल कटवाने के बाद नहाते नहीं है, तो ऐसे में आपका शरीर अशुद्ध रह जाता है।    

रहेंगे बीमारियों से दूर

अगर ये बाल हमारे शरीर पर रह गए, तो ये बैक्टीरिया को आमंत्रित करेंगे और आप निश्चित तौर पर बीमार हो सकते हैं।

मालिश के बाद तुरंत नहाना चाहिए

चाणक्य नीति अनुसार तेल से मालिश के बाद भी तुरंत नहा लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा न करने से मालिश के समय शरीर के छिद्रों से मैल बाहर निकलता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com