सुबह-सुबह बिल्ली का रोना कैसा होता है?


By Farhan Khan19, Feb 2025 07:00 PMjagran.com

शकुन शास्त्र का महत्व

सनातन धर्म में शकुन शास्त्र का अधिक महत्व है। शास्त्र में ऐसी कई बातों का उल्लेख किया गया है। जो इंसान के जीवन में घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं।

बिल्ली का रोना

हमारे आस पास कुछ भी घटता है, तो उसका कुछ न कुछ मतलब अवश्य होता है। शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में भी बताया गया है।

बिल्ली का रोना माना जाता है अशुभ

कई बार बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है और लोग बिल्ली के रोने को अशुभ मानते हैं, जिसकी वजह रोती हुई बिल्ली को भगा देते हैं।

सुबह-सुबह बिल्ली के रोने का मतलब

आज हम आपको बताएंगे कि अगर बिल्ली सुबह-सुबह रो रही है, तो इसका क्या मतलब होता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जीवन में बुरा होने के संकेत  

शकुन शास्त्र के मुताबिक, अगर सुबह-सुबह बिल्ली रोती है, तो इसका मतलब है कि इंसान के जीवन में कुछ बुरा होने वाला है या किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बन सकती है गृह क्लेश जैसी स्थिति  

परिवार के सदस्यों पर कोई बड़ी परेशानी आ सकती है। गृह क्लेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की आय घट सकती है।  

बिल्ली चुपके से दूध पीने का अर्थ  

शास्त्रों के अनुसार अगर बिल्ली चुपके से आपके घर आकर दूध पी जाए, तो समझें आपको धन हानि वाली है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com