अक्सर लोग धन से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि किन वास्तु उपायों को करने से पैसों की तंगी दूर होने लगती है?
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, वास्तु दोष दूर होने लगता है।
वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं। इससे धन की कमी दूर होती है और तरक्की के योग बनते हैं।
घर में शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का आगमन होता है।
कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है। पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कौड़ी चढ़ाएं। इसके बाद इसे लाल कपड़े में करके तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसे लगाने से कारोबार में भी तरक्की होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के इन उपायों को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ