इन फलों के बीजों को खाना है खतरनाक, सेहत रहेगी खराब


By Farhan Khan09, Jan 2025 01:31 PMjagran.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सीड्स का सेवन करना

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनमें कद्दू, सनफ्लावर, फ्लैक्स और चिया जैसे सीड्स शामिल है।

इन फलों के सीड्स न खाएं

वहीं कुछ फल ऐसे भी है, जिनके सीड्स खाने से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। आइए इन सीड्स के बारे में विस्तार से जानें।

टमाटर के बीज

किडनी स्टोन से पीड़ित व्यक्तियों को टमाटर के बीज नहीं खाने चाहिए। इन बीजों में ऑक्सलेट पाया जाता है, जिससे समस्या और खतरनाक रूप ले सकती है।

नाशपाती के बीज

अगर आप नाशपाती के बीजों को खाने की गलती करते हैं, तो ऐसे में आपके पेट में दर्द हो सकता है क्योंकि इन बीजों में साइनाइड पाया जाता है।

सेब के बीज

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आपको सेब के बीज भी खाने से बचना चाहिए। इन बीजों में एमिग्डालिन होता है, जो आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

चेरी के बीज

चेरी के बीज का सेवन करने से आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इन बीजों के बजाय चेरी खाएं। यह विटामिन-सी से भरपूर होती है।  

आड़ू के बीज

आड़ू के बीजों को भी खाने से बचना चाहिए। इनमें मौजूद एमिग्डालिन और सायनोजेनिक ग्लाइकोसाइड घबराहट और पेट में दर्द का कारण बन सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com