पेट की चर्बी होगी कम, 1 महीने तक करें ये 5 योगासन


By Ashish Mishra09, Jan 2025 12:55 PMjagran.com

पेट की चर्बी

कई बार लोग पेट में चर्बी होने से काफी परेशान रहते हैं। इससे कई अन्य बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि किन योगासन को करने से पेट की चर्बी कम होती है?

शरीर को फिट रखना

अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो रोज योगासन और एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए। इससे शरीर फिट रहता है और मोटापा भी कम होता है।

पेट की चर्बी दूर करने वाले योगासन

कई योगासन ऐसे होते हैं, जिसे करने से पेट की चर्बी पिघलने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं।

नौकासन करें

इस योगासन को करने से पेट की चर्बी कम होने लगती है। इसके अलावा, पेट, जांघों और जोड़ों की मांसपेशियां कम होने लगती हैं।

पवनमुक्तासन करें

इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़कर छाती की तरफ खींचें। अब हाथों से घुटनों को पकड़कर सिर की तरफ ले जाएं। इसे करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

भुजंगासन करें

इस योगासन को करने से पेट की मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा, रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कपालभाति करें

इस योग को करने के लिए सीधे बैठकर नाक से तेजी से सांस लें। कपालभाति करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की चर्बी कम होती है।

पश्चिमोत्तानासन करें

इस योग में पैरों को आगे की तरफ फैला लें। इसके बाद झुकते हुए पैरों को पकड़ने की कोशिश करें। इस योग को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट की मांसपेशियां पर सकारात्मक असर पड़ता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली योग के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ