आई मेकअप आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव बनाता है। लेकिन, कुछ लड़कियों को घर पर आई मेकअप करना नहीं आता। क्या आप भी उन्हीं में से हैं? अगर हां, तो यहां बताए 7 ऐसे तरीके आजमाएं, जिससे आपका आई मेकअप सबको अट्रैक्ट करेगा।
आंखों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए सबसे पहले प्राइमर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखों पर हल्की सी चमक आएगी।
आंखों के डार्क सर्कल्स और सूजन को छुपाने के लिए कंसीलर लगाएं। फिर, इसे सेटिंग पाउडर से सेट कर लीजिए। यह आपकी आंखों को एन्हांस करेगा।
आइब्रो आई मेकअप का जरूरी पार्ट होता है। कंसीलर को सेट करने के बाद आप इस पेंसिल से आई ब्राउज को अट्रैक्टिव बनाएं।
आप जिस कलर की साड़ी या लहंगे को पहन रही हैं, उसी कलर की आई शैडो लेकर आईलिड पर लगाएं। फिर धीरे धीरे ब्रश से इसे नीचे की तरफ फैलाएं, जिससे आंखों पर खूबसूरत स्मोकी लुक आएगा।
आई शैडो लगाने के बाद आप विंग आई लाइनर को ट्राई कर सकती हैं, क्योंकि यह आंखों को बड़ा और बोल्ड लुक देता है।
अगर आप थोड़ा सा अपने लुक को ग्लैमरस दिखाना चाहती हैं, तो काजल उसके किए बेस्ट ऑप्शन है।
लाइनर और काजल लगाने के बाद आप अपनी लेशेज को आई कार्लर से कर्ल करें। उसके बाद हेवी वॉल्यूम वाला मस्कारा लगाएं। यह आंखों को खूबसूरत और क्लासी लुक देगा।
इन तरीको से घर बैठे अपनी आंखों को बोल्ड लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik