मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों को उमस से अब थोड़ी बहुत मिल गई है। वहीं, लोगों को लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल चुका है। लोग डाइट में मानसून फूड्स शामिल कर रहे हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको मानसून में जरूर विजिट करना चाहिए। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बरसात के मौसम में आप शिमला घूमने जा सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी वादियां, झरने और नदियों का मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे।
शिमला बरसात के मौसम में और भी खुशनुमा हो जाता है। यहां की ठंडी हवा और ताजी बारिश की बूंदें आपके मन को शांत कर देंगी। शिमला में आपको बेहद शांत माहौल देखने को मिलेगा।
बरसात के मौसम में कसौल से बढ़िया कोई जगह नहीं है। आपको यहां हरे-भरे देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। यह हिल स्टेशन नेचर लवर के लिए भी एक शानदार जगह है।
कसौल में बरसात के मौसम में पहाड़ों से गिरते झरने और खूबसूरत नदियां एक अलग ही वाइब देते हैं। यहां आप ट्रेकिंग, कैम्पिंग और मछली पकड़ने जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं।
मेघालय हरे-भरे पहाड़ों, शांत झरनों और खूबसूरत प्रकृति के लिए जाना जाता है। यहां आपको एकदम शांत माहौल मिलेगा। मेघालय आपके दिन को यादगार बना देगा।
बरसात के मौसम में मेघालय का नजारा देखने लायक होता है। इस दौरान हरी-भरी वादियां, शांत झीलें और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ आपको एक अलग दुनिया में ले जाते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com