गर्मियों में आमला का जूस पीने के फायदे


By Akshara Verma18, Jun 2025 09:00 PMjagran.com

आमला का जूस पीने के फायदे

आमला एक पौष्टिक और हेल्दी फल है, जो कई सारे विटामिन-सी और पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में इसे पीने से शरीर को क्या लाभ पहुंचाते हैं।

शरीर में ठंडक

आंवला जूस में शरीर को ठंडा रखने के गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से गर्मियों में शरीर को काफी ठंडक मिलती है। साथ ही, बढ़ती गर्मी के तापमान में भी शरीर को ठंडक देता है।

पाचन में सुधार

आंवला का जूस पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर को कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। साथ ही, पेट ठंडा रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

क्या आप जानते हैं आंवला का जूस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण त्वचा को टैनिंग, पिगमेंटेशन और झुर्रियों से बचाने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला जूस बालों को मजबूत, चमकदार और हेल्दी बनाने में काफी लाभदायक होता है। साथ ही, यह बालों को झड़ने से भी रोकता है।

शरीर को हाइड्रेट

गर्मियों में शरीर में पानी की पूर्ति करने के लिए आप आंवला के जूस का सेवन करें। यह जूस शरीर को हाइड्रेट के साथ-साथ ठंडक देता है।

एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी

आंवला जूस में आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ऊर्जा के लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, थकान और सुस्ती में कमी लाते है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला जूस आंखों की रोशनी में सुधार करने के लिए काफी अच्छा माना जाता हैं। आप इसे गर्मियों में आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए पी सकते हैं।

आप गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए आंवला के जूस को पीएं। साथ ही, यह आपको काफी लाभ देंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik