अनीता ने टीवी में अपना डेब्यू कभी सौतन कभी सहेली से किया था, पर उनको पॉपुलैरिटी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में शगुन का किरदार निभाकर मिली।
अनीता हसनंदानी और एक्टर एजाज खान का अफेयर लगभग 6 साल तक चला था। दोनों सीरियल काव्यांजलि के सेट पर मिले थे।
अनीता एजाज से ब्रेकअप के बाद गोवा के बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से जिम में मिली थीं।
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने 2013 में तेलुगु स्टाइल में धूमधाम से शादी रचाई थी।
अनीता और रोहित रेड्डी शादी के 7 साल बाद माता-पिता बने थे। अनीता ने 9 फरवरी को अपने बेटे आरव को जन्म दिया था। अनीता अक्सर आरव के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
अनीता अपने मूड को फ्रेश करने के लिए अक्सर बीच पर घूमने निकल जाती हैं।
अनीता के घुड़सवारी के शौक का अंदाजा उनकी इस तस्वीर को देखकर लगया जा सकता है।
एक्ट्रेस अनीता हसंनदानी ने अपनी पुरानी प्रेगनेंसी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर के फैंस को चौंकया।