शमा सिकंदर टीवी और फिल्मों की हॉट एन्ड बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन्होंने बलवीर और ये मेरी लाइफ है जैसे टीवी शोज में काम किया है।
42 साल की उम्र में अभिनेत्री एक्टिंग से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। उनका हर लुक घायल करने वाला होता है।
इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी कातिलाना होता है। जिसकी फैंस जमकर तारीफ करते हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
आज हम आपको शमा सिकंदर का लहंगा कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप हल्दी, मेहंदी से लेकर वेडिंग तक में कैरी कर सकती हैं।
हाल में डीवा ने लाइट ग्रीन कलर के गोल्डन वर्क लहंगे हैवी ज्वैलरी में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जो की मेहंदी सेरेमनी के लिए बेस्ट रहेगा।
अभिनेत्री का गोल्डन हेवी वर्क लहंगा आप वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट रहेगा। साथ में उन्होंने कंट्रास्ट ग्रीन स्टोन ज्वैलरी कैरी की है।
शमा का ऑल व्हाइट लहंगा आप रिसेप्शन या संगीत सेरेमनी किसी में भी वियर कर सकती हैं। साथ में उनकी बिकिनी कट चोली कहर ढहा रही है।
आप संगीत नाइट में शमा के इस प्रिंटेड डिजाइनर लहंगे लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसमें उनका दुपट्टा अटेच्ड है।