घुटनों का दर्द इन दिनों आम समस्या बनती जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के चलते यह समस्या लगातार बढ़ रही है।
ठंड बढ़ने पर इसकी शिकायत अधिक होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन योगासन का सहारा लिया जा सकता है। ये योगासन घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच करीब 2 फुट की दूरी बनाएं। इसके बाद गहरी सांस लेकर शरीर को दाईं ओर झुकाएं। अब बाएं हाथ को ऊपर ले जाएं और फिर नजरों से इसे देखने की कोशिश करें।
कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहने के बाद सामान्य अवस्था में आएं और फिर दूसरी तरफ से इस प्रक्रिया को दोहराएं। इसे रोजाना करने से घुटनों के दर्द से राहत मिलती है।
इसे ईगल पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन से शरीर लचीला होता है। इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और दाएं घुटने को मोड़कर बाएं पैर पर रखने की कोशिश करें।
इसके बाद दाएं पैर को बाएं पैर के सामने घुमाकर पीछे की ओर ले जाएं, ऐसा करते वक्त दाईं जांघ को बाईं पर रखें और इस मुद्रा में दोनों हाथों को आगे की ओर लेकर जाएं।
अब दोनों हाथों की कोहनी को मोड़कर क्रॉस बनाएं और क्रॉस करने के बाद दाएं बाजू को बाएं पर रखें।
इन योगासन को करने से जल्द ही घुटनों के दर्द से आराम मिलेगा। इसके साथ ही डाइट में भी हेल्दी आइटम्स को शामिल करें।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com