डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं ये योगासन


By Amrendra Kumar Yadav23, Oct 2023 05:15 PMjagran.com

खराब खानपान

खराब खानपान व बदलती जीवनशैली की वजह से आजकल लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है डायबिटीज।

गंभीर समस्याएं

इस समस्या से बहुत लोग परेशान हैं, इससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

योग

इससे बचने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है। योग से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

धनुष मुद्रा

इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं, फिर एड़ियों को मोड़कर कूल्हे के पास लाने की कोशिश करें। इसे करते समय टखनों को मजबूती से पकड़कर रखें।

15-20 सेकंड

सांस को भीतर की ओर खींचते हुए छाती को ऊपर उठाएं और फिर 15-20 सेकंड इसी स्थिति में बने रहें।

ज्ञान मुद्रा

इसे ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कहते हैं, इसे रोज करने से तनाव कम होता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

लिंग मुद्रा

इसे करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, जिससे वेट लॉस होता है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है।

बीपी करे नियंत्रित

इस मुद्रा का रोजाना अभ्यास करने से बीपी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसे रोज 15-20 मिनट तक करना चाहिए।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com